समर सिंह ने दिखाया दुबई में देसी रंग
मुंबई, 23 नवंबर (हि.स.)। भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह आजकल दुबई में हैं। वह कुछ देसी गाने शूट कर रहे हैं। यह गाने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के लिए बनाए जा रहे हैं। उन्होंने खूबसूरत अदाकारा श्वेता म्हारा के साथ अपना नया गाना दुबई में शूट किया है।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की गई हैँ, जिसमें समर सिंह दुबई की सड़कों पर धोती पहने, गमछा लिए हुए और साथ ही कंधे पर लाठी रखे हुए दिख रहे हैं। उनके साथ श्वेता म्हारा पिंक कलर की साड़ी में हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार भी स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में देसी लुक में समर सिंह और शहरी लुक में रत्नाकर कुमार नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी की नम्बर 1 म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स और देसी स्टार समर सिंह जब भी साथ आए हैं तो एक बड़ा धमाका हुआ है। भोजपुरी गीतों का दुबई में फिल्मांकन इस बात का संकेत है कि कंपनी नया माइलस्टोन तय करने को लेकर अग्रसर है।
समर सिंह ने सोशल मीडिया पर श्वेता म्हारा के साथ अपनी एक स्मार्ट पिक्चर शेयर करते हुए लिखा है “अब कुछ देसी गाना विदेश में यानी दुबई में हो जाये। देसी अब दुबई में भी।” इस नई अचीवमेंट पर समर सिंह को शुभकामनाएं मिल रही हैं।