जोनस सरनेम हटाते ही प्रियंका चोपड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

0

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अभिनय का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया बायो से जोनस सरनेम हटाने के बाद से सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं। एक तरफ जहां कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके और उनके पति निक जोनस के बीच कुछ विवाद चल रहा है, तो वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें निक काफी छोटे नजर आ रहे हैं,वहीं प्रियंका की तस्वीर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान की है। कोलाज को शेयर करते हुए यूजर ने हाल ही में रिलीज हुए गाने बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना’ की चंद लाइनें लिखी हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने निक की एनिमेटेड तस्वीर बनाई है, जिसमें निक छोटे नजर आ रहे हैं और प्रियंका उनका हाथ पकड़ कर कह रही है ‘अब घर जाओ बेटा, हो गया!’

गौरतलब है, प्रियंका चोपड़ा के अचानक से जोनस सरनेम हटा देने से फैंस के बीच खलबली सी मच गई है। किसी को प्रियंका के ऐसा करने की वजह पता नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की थी और शादी के तुरंत बाद ही प्रियंका ने जोनस सरनेम अपना लिया था, लेकिन अब वहीं सरनेम उन्होंने हटा लिया है जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *