पूर्वी श्रीलंका में नाव डूबी, 6 लोगों की मौत

0

कोलंबो, 23 नवंबर (हि.स.)। पूर्वी श्रीलंका में नाव डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस नाव में 20 लोग सवार थे। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। कोलंबो गैजेट ने पुलिस के हवाले से कहा है कि त्रिंकोमाली जिले के किन्निया में कुरिनचनकेर्नी पुल के पास नाव पलटने से 11लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रीलंका की नौसेना ने दुर्घटनाग्रस्त नाव से लोगों को बचा लिया है। जिन लोगों को बचाया गया है उनमें तीन स्कूल के बच्चे भी हैं। नौसेना ने कहा कि उसने रैपिड एक्शन बोट स्क्वाड्रन (आरएबीएस), स्पेशल बोट स्क्वाड्रन (एसबीएस), मरीन और गोताखोरों का प्रतिनिधित्व करने वाली बचाव टीमों को लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए तैनात किया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि मरनेवालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *