बिहार: मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चार छात्रों की मौत

0

पटना/मुंगेर, 23 नवंबर (हि.स.)। मुंगेर जिले में मंगलवार सुबह ऑटो और ट्रक की टक्कर में ऑटो सवार चार छात्रों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक ऑटो पर सवार 10 छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए गंगटा के मोहनपुर से खड़गपुर जा रहे थे। नजरी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में मोहनपुर गांव के ऋतिक कुमार (15), मनीष कुमार उर्फ चीकू (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सात अन्य लोगों का खड़गपुर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान मोहनपुर गांव की सोनाली कुमारी (13), केशव कुमार (20) की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मनीष कुमार उर्फ चीकू ऑटो चालक है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटनास्थल पर खड़गपुर और गंगटा थाना पुलिस कैंप कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *