माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लापता हुए तीन फ्रांसीसी पर्वतारोहियों के शव बरामद

0

काठमांडू, 09 नवम्बर (हि.स.)। नेपाल में एक बचाव दल ने करीब दो सप्ताह पहले हिमालय के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लापता हुए तीन फ्रांसीसी पर्वतारोहियों के शव बरामद किये हैं। पर्वतारोहियों का 26 अक्टूबर को अभियान के दौरान एक हिमस्खलन के दौरान आयोजकों से संपर्क टूट गया था।

नेपाल पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि तीनों पर्वतारोही 6,783 मीटर कांटेगा पर्वत पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। यह सुदूर सोलुखुम्बु जिले में माउंट एवरेस्ट के पास एक छोटी चोटी है। पर्वतारोहियों का 26 अक्टूबर को अभियान के दौरान एक हिमस्खलन के दौरान आयोजकों से संपर्क टूट गया था। पुलिस अधिकारी तारका राज पांडे ने बताया कि पहाड़ी बचाव दल ने इलाके से तीन शव बरामद किए हैं। शवों की पहचान कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजधानी काठमांडू लाया जाएगा।

नेपाल में हिमालय की चोटियां पिछले साल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण बंद कर दी गई थीं। इस साल विदेशी पर्वतारोहियों के लिए फिर से खोल दी गईं जिसके बाद से पर्वतारोही धीरे-धीरे लौट रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *