उप-राष्ट्रपति पहुंचे पटना, राजगीर धर्मा-धम्मा सम्मेलन में रविवार को करेंगे शिरकत

0

पटना/बिहारशरीफ,06 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने पूर्व निर्धारित समय शनिवार शाम के 6.30 बजे पटना पहुंचे। उपराष्ट्रपति आज राजभवन का अतिथ्य स्वीकार करेंगे। सात नवंबर रविवार को वेंकैया नायडू राजगीर में धर्मा-धम्मा सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

रविवार को नालंदा विश्वविद्यालय के छठे अंतरराष्ट्रीय धर्मा-धम्मा सम्मेलन समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में श्रीलंका सरकार के परिवहन मंत्री मिस पविथरा वैन्नीराईची, केन्द्रीय इंडिया फाउंडेशन की निदेशक ललिथा कुमारमंगलम, राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू दोपहर 12.25 बजे राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के कैंपस में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। हेलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले नालंदा यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस जाएंगे।उपराष्ट्रपति के बायीं ओर राज्यपाल फागू चौहान और इंडिया फाउंडेशन की निदेशक ललिथा कुमार मंगलम तो दायीं ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कुलपति प्रो. सुनैना सिंह तथा श्रीलंका की परिवहन मंत्री पविथ्रा वानियाराच्छी रहेंगी।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर नालंदा के साथ ही नेपाल सीमा तक के पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड में कर दिया गया है।कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर ब्लू बुक तैयार की गयी है। इसमें निहित निर्देशों के पालन के लिए गाइडलाइन जारी की गयी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार सुरक्षा की अद्भुत व्यवस्था की गयी है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सूचना तंत्र का महत्व बढ़ जाता है। अत: सुरक्षा संबंधी सूचनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। निकटवर्ती शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, नवादा, पटना और अन्य जिलों की सीमाओं पर भी नजर रखी जा रही है। असामाजिक संगठनों पर भी नजर रखने की हिदायत दी गयी है।वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए मंच तैयार हो गया है। मंच पर महज छह कुर्सियां होगी। हर कुर्सी की दूरी छह फीट होगी।

उपराष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम:

12.25 बजे : नालंदा विश्वविद्याल में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

12.30 : नालंदा विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में आगमन

12.35 : गेस्ट हाउस से प्रस्थान

12.37 : पौधरोपण

12.40 : गेस्ट हाउस में वापसी

13.00 : लंच एंड रेस्ट नालंदा विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में

15.00 : विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में शामिल

15.02 : राष्ट्रगान

15.04 : वैदिक व बौद्धिक प्रार्थना

15.07 : श्रीलंका के परिवहन मंत्री का अभिभाषण

15.25: राज्यपाल फागू चौहान का संबोधन

15.35 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन

15.45 उपराष्ट्रपति का संबोधन

16.05 : धन्यवाद ज्ञापन

16.10 : राष्ट्रगान

16.12 : ऑडिटोरियम से हेलीपैड की ओर प्रस्थान

16.15 : राजगीर से प्रस्थान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *