आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज डेट तय, 8 को ट्रेलर

0

काफी समय से चर्चा में बनी हुई आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज डेट तय हो गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 8 तारीख को जारी किया जायेगा। वहीं फिल्म 10 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मंगलवार को सामने आये फिल्म के इस फर्स्ट लुक में वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस फर्स्ट लुक को देखने से यह साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक प्रेम कहानी होगी और फिल्म आयुष्मान और वाणी के बीच जबरदस्त कमेस्ट्री दिखाई जाएगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन साझा कर रहे हैं।वहीं आयुष्मान खुराना काय पो छे और केदारनाथ जैसी फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके अभिषेक कपूर के साथ भी पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आयुष्मान , अभिषेक और वाणी तीनों ही काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस भी भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित एवं अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *