03 नवंबर इतिहास के पन्नों में

0

अमर कुतिया का स्मारकः सोवियत संघ की लाइका। सड़कों पर घूमने वाली कुतिया लाइका। रूस के अंतरिक्ष केंद्र के पास उसका स्मारक बनाया गया। स्मारक में राकेट के ऊपर उसे खड़ा दिखाया गया है। अब तो उसे ‘मॉन्यूमेंट ऑन द कॉन्करर्स ऑफ स्पेस’ में भी दिखाया गया है। दरअसल, लाइका को 03 नवंबर,1957 को पहले यात्री के रूप में अंतरिक्ष में भेजा गया। वह स्पुतनिक 2 के जरिए अंतरिक्ष में पहुंची। तब जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष यात्रा का क्या प्रभाव पड़ता है, यह पता नहीं था। डे-ऑर्बिट की तकनीक नहीं होने से लाइका के जीवित रहने की भी उम्मीद नहीं थी। हुआ भी यही, पर उसके जरिए यह जानकारी मिली कि ऐसा क्यों हुआ। कहते हैं कि उसकी मौत ओवरहीटिंग यानी अत्यधिक गर्मी के कारण हुई। हालांकि वर्ष 2002 तक उसकी मौत का कारण नहीं बताया गया था। आज भी स्पुतनिक 2 के पेलोड से आर-7 के अलग करने की उन परिस्थितियों पर चर्चा होती है, जो मनुष्य के अंतरिक्ष में पहुंचने की स्थितियां जानने के लिए निर्मित की गयी थीं। बहरहाल, लाइका नाम की यह कुतिया मनुष्यों की एक ऐतिहासिक खोज का रास्ता बना गयी।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः

1618 – छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म।

1903 – पनामा का कोलंबिया से आजादी का ऐलान।

1906 – भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म।

1911 – डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत।

1933 – अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्म।

1992 – राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

2004 – अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई विजयी।

2014 – आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बना नया परिसर खुला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *