एसएस राजमौली की ‘आरआरआर’ का शानदार टीजर आउट

0

एसएस राजमौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआर’ का शानदार टीजर सोमवार को जारी हो गया। जूनियर एनटीआर, राम चरण,अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। सोमवार को सामने आये फिल्म के टीजर में फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों की झलक देखी जा सकती है। फिल्म का यह टीजर एक्शन से भरपूर है। सोशल मीडिया पर फैंस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में भारत की सबसे बड़ी थिएटर श्रृंखला, पीवीआर को अब पीवीआरआरआर के नाम से जाना जाएगा क्योंकि उन्होंने फिल्म के साथ कॉलेब्रेट किया है।

आरआरआर बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है ।’आरआरआर ‘ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म के नाम का फुल फॉर्म है राइज यानी उदय,रोर यानी दहाड़ना और रिवोल्ट यानी बगावत। फिल्म ‘आरआरआर’ की कहानी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों के एक काल्पनिक वर्णन पर आधारित है। इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म के अन्य कलाकारों में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शामिल हैं। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित एवं एसएस राजमौली निर्देशित यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *