हरियाणा ने जीता हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब

0

सिमडेगा, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हॉकी हरियाणा ने 11 वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार रात खेले गए खिताबी मुकाबले में हरियाणा ने यहां रोमांचक मुकाबले में मेजबान झारखंड को 3-2 से हराया।

इस मुकाबले में झारखंड की टीम ने बेहतर की और मैच के 5वें मिनट में ही दीपिका सोरेंग ने पेनल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि इसके बाद हॉकी हरियाणा को दो महत्वपूर्ण पेनल्टी कार्नर मिले, जिसे नीलम ने (9वें और 19वें मिनट) ने गोल में बदलकर हरियाणा को 2-1 की बढ़त दिला दी।

मैच के 21वें मिनट में सीमा ने फील्ड गोल कर हरियाणा की बढ़त 3-1 कर दिया। हालांकि रोपनी कुमारी ने 39वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर मेजबान झारखंड को कुछ उम्मीदें दी, लेकिन वे हॉकी हरियाणा के डिफेंस को और नहीं तोड़ सकीं और झारखंड को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

कांस्य पदक मैच में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 6-2 से हराया। महाराष्ट्र की तरफ से उत्कर्ष नाना काले (8′, 38′), काजल सदाशिव अतपड़कर (14′), शिवानी सीताराम साहू (20′, 53′), अश्विनी कोलेकर (27′) ने गोल किए, जबकि चंडीगढ़ के लिए खुशदीप कौर (35′, 45′) ने दो गोल किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *