सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में मध्य प्रदेश का सामना हरियाणा से

0

झांसी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी हरियाणा ने शुक्रवार को यहां झांसी में 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 में अपने-अपने सेमीफाइनल मैचों में जीत दर्ज की।

पहले सेमीफाइनल मैच में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र पर 2-1 से जीत दर्ज की। हॉकी मध्य प्रदेश के लिए उपासना सिंह (8′) और प्रशु सिंह परिहार (38′) ने गोल किया, जबकि हॉकी महाराष्ट्र के लिए कप्तान भावना खाड़े (25′) ने एकमात्र गोल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने हॉकी पंजाब को 3-0 से हराया। हॉकी हरियाणा के लिए सोनी (9′, 51′) ने दो गोल किया, जबकि अमनदीप कौर (35′) ने एक गोल किया।

हॉकी पंजाब का सामना अब आज तीसरे स्थान के मैच के लिए हॉकी महाराष्ट्र से होगा, जबकि हॉकी हरियाणा 11 वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 के खिताबी मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश का सामना करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *