आस्ट्रेलिया कसेगा सोशल प्लेटफॉर्म पर कानूनी लगाम, माता-पिता की सहमति के बाद बच्चों को अनुमति

0

कैनबरा, 26 अक्टूबर (हि. सं.)। आस्ट्रेलिया ने फेसबुक समेत इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मो पर नजर रखने के लिए नए कानून लाने की योजना बना रहा है। विशेषकर बच्चों के लिए जिनकी उम्र 16 साल से कम है, ऐसे बच्चों के फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया पर रहने के लिए माता-पिता की सहमति लेने के प्रविधान करने की आस्ट्रेलिया सरकार योजना बनाई है। इस कानून से आस्ट्रेलियाई नागरिकों की आनलाइन सुरक्षा का ख्याल रखेगा। इस कानून का उल्लंघन करने पर 75 लाख डालर का जुर्माना तक लग सकता है।

नए कानून के तहत इंटरनेट मीडिया को सभी जिम्मेदार कदम उठाने होंगे ताकि यूजर्स की उम्र की पुष्टि की जा सके। इस उम्र के आधार पर ही यूजर्स को विभिन्न आनलाइन प्लेटफार्मो पर उसके अनुसार सेवाएं प्रधान की जाएंगी। इन इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्मो पर बच्चों से जुड़ी प्राथमिक चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न मंचों पर आने के लिए माता-पिता की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया जाएगा।

प्रस्तावित कानून लाने की प्रारूप तब लाया गया जब पिछले दिनों फेसबुक के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर फ्रांसिस हुगन ने कहा था कि जब भी जनता की भलाई और कंपनी के फायदे के बीच चुनना होगा, वह अपने हितों को देखेंगे।

गौरतलब है कि फेसबुक समेत कई अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के नियम कानून को लेकर कई देश उनपर शिकंजा कसते जा रहे हैं। फेसबुक की कई भ्रामक पोस्ट को लेकर यूजर्स पहले भी कई आपत्ति दर्ज कराते आए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *