पाकिस्तान में दो कबायली गुटों में झड़प, 10 की मौत, संघर्ष जारी

0

पेशावर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने और 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों के अनुसार कबायली गुटों के बीच हुई झड़प में यह घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक झड़प पेशावर से 51 किलोमीटर शनिवार को दोपहर बाद तब शुरू हुई खुर्रम जिले के तेरी मेगल गांव के रहने वाले गैदू कबीले के लोगों ने गांव में जलावन की लकड़ी चुन रहे पेवार कबीले के सदस्यों पर गोलियां चला दी।

अधिकारियों ने बताया कि खुर्रम जिले के ऊपरी सबडिविजन में जंगल पर मालिकाना हक को लेकर दोनों कबीलों के बीच गत कुछ महीनों से तनाव चल रहा था।

इस हमले में चार लोगों की मौत शनिवार को हुई जबकि छह अन्य लोगों की मौत रविवार हुई जब पेवार कबीले के लोगों ने जवाबी हमला किया। बंदूकधारियों ने खाई में छिपकर हमला किया। इस दौरान भारी हथियार और यहां तक रॉकेट लांचर का इस्तेमाल दोनों पक्षों द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान स्थित खुर्रम जिला पड़ोसी अफगानिस्तान से लगता है जहां पर अपराध में बंदूकों का इस्तेमाल और आतंकवादी हमले अकसर होते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि कबीलों के बुजुर्ग और सरकारी अधिकारी गैदू और पेवार कबीले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को इलाके में भेजा गया है। दोनों कबीलों में संघर्ष जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *