छात्रों पर होमवर्क का दबाव कम करने के लिए चीन में नया कानून पारित

0

बीजिंग, 23 अक्टूबर (हि.स.)। चीन में छात्रों पर होमवर्क का दबाव कम करने के लिए नया शिक्षा कानून पास किया गया है। बीजिंग ने इस साल अधिक मुखर तरीके से बच्चों को लेकर नीतियां बनाई हैं। इसमें युवाओं को ऑनलाइन गेम की लत से बचाने के लिए नियम बनाए गए हैं। चीन ने ऑनलाइन गेम को आध्यात्मिक अफीम तक बताया है। इसके अलावा लोगों को इंटरनेट हस्तियों पर अंधविश्वास करने पर भी रोक लगाई है।

इस कानून के तहत स्थानीय सरकारों को ये सुनिश्चित करना है कि होमवर्क और ट्यूशन के दोहरे दबाव को कम किया जाए। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए उचित आराम और व्यायाम के लिए समय की व्यवस्था करने के लिए कहा जाए। इस तरह बच्चों पर से दबाव कम होगा। हाल के महीनों में चीन ने इस तरह के कई नियम लागू किए हैं।

हाल के महीनों में शिक्षा मंत्रालय ने नाबालिगों के लिए गेमिंग के घंटे सीमित कर दिए हैं, जिसके अनुसार उन्हें केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को एक घंटे के लिए ऑनलाइन गेम खेलने की अनुमति मिलती है।

चीन की संसद ने 18 अक्टूबर को कहा था कि अगर बच्चे बुरा व्यवहार करते हैं या फिर कोई अपराध करते हैं तो इसकी सजा उनके अभिभावकों को दी जाएगी। हालांकि इस नए नियम को पूरी तरह से प्रकाशित नहीं किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *