08 अक्टूबर: इतिहास के पन्नों में

0

शौर्य और समर्पण की सेवाः 8 अक्टूबर भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना, सशस्त्र सेना का एक अंग है जो देश के लिए वायु युद्ध के साथ-साथ वायु सुरक्षा और चौकसी का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य सुनिश्चित करती है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना की गयी। गठन के समय इसका नाम रॉयल इंडियन एयरफोर्स था, जिसने 1945 के दूसरे विश्व युद्ध में अहम भूमिका निभाई। आजादी के बाद 1950 में भारत के पूर्ण गणतंत्र होने पर इसमें से ‘रॉयल’ शब्द हटाकर इंडियन एयरफोर्स नाम दिया गया।

जिसके बाद से भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के साथ अबतक हुए चार और चीन के साथ हुए एक युद्ध में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और ऑपरेशन पुमलाई जैसे कई अहम मिशन को बेहद सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश का मान बढ़ाया। यह संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

अन्य अहम घटनाएं:

1844: प्रसिद्ध अधिवक्ता और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म।

1860: अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित।

1936: उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का निधन।

1926: फिल्म अभिनेता राजकुमार का जन्म।

1979: स्वतंत्रता सेनानी और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन।

1990: स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ कमलापति त्रिपाठी का निधन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *