देश में 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार नये मरीज

0

देश में 24 घंटे में लगाए गए 69.33 लाख कोरोना रोधी टीके



नई दिल्ली, 2 अक्टूबर(हि.स.)। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कुल 24 हजार, 354 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 13 हजार 834 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। केरल में इस दौरान 95 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 25 हजार 455 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 33 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे दर्ज की जा रही है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 37 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या दो लाख, 73 हजार, 889 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 30 लाख, 68 हजार 599 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 97.86 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 57 करोड़, 19 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 89 करोड़, 74 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *