मेघालयः नदी में बस पलटी, पांच की मौत, कई घायल

0

ईस्ट जयंतिया हिल्स, 30 सितम्बर (हि.स.)। ईस्ट जयंतिया हिल्स जिला के नोंगचराम इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर बीती मध्य रात्रि 12 बजे के आसपास नदी में पलट गयी। जिसकी वजह से बस में सवार पांच यात्रियों की मौत होने की जानकारी मिली है। जबकि, कई यात्रियों को घायल अवस्था में रोंगजोंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि तुरा से राजधानी शिलांग की ओर जा रही मेघालय परिवहन निगम की नाइट सुपर बस मध्य रात्रि में नोंगचराम स्थित रिंगदी नदी पर बने पुल से अनियंत्रित होकर नदी में समा गयी। जिसकी वजह से बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, कई यात्रियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर रोंगजेंग और विलियम नगर की अग्निशमन विभाग टीम अभियान चला रही है। बस के 9 यात्री तुरा और 12 यात्री विलियम नगर के बताए गए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 918794765696 जारी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *