03 सितंबर: इतिहास के पन्नों में

0

संगीत का सिताराः भारतीय फिल्म संगीत का एक सुनहरा नाम- प्यारेलाल। प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा का जन्म 03 सितंबर 1940 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ। पिता पंडित रामप्रसाद शर्मा से उन्हें संगीत की बुनियादी शिक्षा मिली। आठ साल की उम्र में ही उन्होंने वायलिन बजाना शुरू कर दिया था।

हालांकि प्यारेलाल को लोकप्रियता उस समय मिली, जब लक्ष्मीकांत के साथ उनकी संगीतकार की जोड़ी बनी। लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर और प्यारेलाल शर्मा ने 1963- 1998 तक 635 हिंदी फिल्मों में संगीत की रचना की। उनके दर्जनों गीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उन्होंने अपने समय के तमाम बड़े फिल्म निर्माताओं राजकपूर, देवानंद, बीआर चोपड़ा, शक्ति सामंत, मनमोहन देसाई, यश चोपड़ा, सुभाष घई और मनोज कुमार के साथ जुड़कर यादगार संगीत रचना की।

अन्य अहम घटनाएंः

1783ः अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस संधि के साथ युद्ध की समाप्ति।

1791ः फ्रांस की संसद ने देश का संविधान पारित किया।

1812ः लंदन में डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला उद्यम शुरू हुआ।

1905ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे कमलापति त्रिपाठी का जन्म।

1906ः मशहूर फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म।

1923ः सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्म।

1939ः ब्रिटिश प्रधानमंत्री चेम्बरलिन के रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी से युद्ध की घोषणा के साथ दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हुआ।

1943ः दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1950ः मशहूर अभिनेता गोविंद नामदेव का जन्म।

1971ः कतर को स्वतंत्रता मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *