31 अगस्त: इतिहास के पन्नों में

0

दिग्गज साहित्यकार का जन्म: जाने-माने मराठी उपन्यासकार, नाटककार और लेखक शिवाजी गोविंदराव सावंत का जन्म 31 अगस्त 1940 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के आजरा में हुआ। शिवाजी सावंत का लेखन मूल रूप से मराठी भाषा में है लेकिन अपनी कृतियों के हिंदी अनुवाद के जरिये वे हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी समान रूप से लोकप्रिय हुए।

उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘मृत्युंजय’ ‘छावा’ ‘युगान्धर’ का हिंदी सहित कई दूसरी भाषाओं में अनुवाद हुआ है। इन उपन्यासों के हिंदी अनुवाद हाथों-हाथ बिके। एतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि में अपने किरदारों को रचने में माहिर शिवाजी सावंत को 1982 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1995 में मूर्तिदेवी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वे महाराष्ट्र साहित्य परिषद् के उपाध्यक्ष और बड़ौदा साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष के पद पर भी रहे। 18 सितंबर 2002 को उन्होंने आखिरी सांसें लीं।

अन्य अहम घटनाएं:

1881: अमेरिका में पहली बार टेनिस चैम्पियनशिप खेला गया।

1919: सुप्रसिद्ध कवयित्री और उपन्यासकार अमृता प्रीतम का जन्म।

1920: अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

1956: तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1957: मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1962: कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1964: कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य बना।

1991: उज्बेकिस्तान और कर्गिस्तान ने सोवियत संघ ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1997: ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की कार दुर्घटना में मौत।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *