कुछ लोग नींव होते हैंं, ऐसे ही थे महेश्वर सिंह बाबा : राकेश सिन्हा

0

बेगूसराय, 02 अगस्त (हि.स.)। जनसंघ से जुड़कर भाजपा को मजबूत करने वाले महेश्वर प्रसाद सिंह बाबा के निधन से हर ओर शोक है। पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बेगूसराय में जिला भाजपा कार्यालय में पार्थिव शरीर पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक आवास गढ़पुरा ले जाया गया है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग नींव होते हैंं, ऐसे ही थे बेगूसराय भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्व महेश्वर सिंह बाबा जी। उनका व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन प्रेरक था और प्रेरणा देता रहेगा, विनम्र श्रद्धांजलि। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा है कि आरएसएस से जुड़कर जनसंघ फिर भाजपा के मजबूत झंडाबरदार रहे पूर्व जिलाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह (बाबा) के निधन से पार्टी, समाज और स्वयं की बड़ी क्षति है। इधर, जिला भाजपा कार्यालय में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि बाबा जनसंघ काल से ही जुड़कर पार्टी को सींचने का काम किया निःस्वार्थ भाव से सदैव पार्टी के हरेक गतिविधियों में अपनी सक्रियता व दमदार उपस्थिति दर्ज कराते रहे उन्हीं के अहम योगदान से आज पार्टी जिले से लेकर केंद्र तक शीर्ष पर पहुंची है। उनके आदर्श और सिद्धांत को जीवंत और क्रियाशील बनाए रखना तथा उनके आदर्शों पर समर्पित रहना हमारे तमाम कार्यकर्ताओं के जीवन का प्रथय ध्येय होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह, जिला मंत्री बबलेश पार्थ सारथी, राकेश पांडेय, प्रभात पप्पु, अमरेश कुमार,सह मीडिया प्रभारी मोनू कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनैना देवी, प्रदीप पाठक, शशांक शेखर समेत सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अंतिम दर्शन को उपस्थित थे। जिला कार्यालय के बाद पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान पर गढ़पुरा ले जाया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना जता रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *