वर्ली में लिफ्ट हादसे में पांच मजदूरों की मौत, एक घायल

0

मुंबई, 25 जुलाई (हि.स.)। वर्ली में स्थित ललित अंबिका नामक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शनिवार शाम को अचानक लिफ्ट का तार टूट जाने से हुई हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में घायल लक्ष्मण मंडल (35) का इलाज नायर अस्पताल में जारी है। मुंबई जिले के संरक्षक मंत्री ने इस हादसे की जांच का आदेश जारी कर दिया है।

पुलिस के अनुसार वर्ली स्थित हनुमान गली में निर्माणाधीन ललित अंबिका इमारत की मालवाहक लिफ्ट शनिवार शाम को साढ़े 6 बजे तार टूट जाने से गिर गई। इस हादसे में अविनाश दास (35), भरत मंडल (28) , चिन्मय मंडल(33) व दो अन्य मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मुंबई जिले के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों को बताया कि यह हादसे ओवरलोडिंग की वजह से होने का प्राथमिक अंदाजा है, लेकिन इस मामले की गहन छानबीन करवाई जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *