दोहरा हत्याकांड, व्यवसायी की हत्या के बाद आरोपी को घर से खींचकर मार डाला

0

बेगूसराय, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले में गुरुवार रात हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित पहसारा बभनगामा गांव में देर शाम बदमाशों ने मां काली इंटरप्राइजेज के मालिक गुड्डू सिंह को गोलियों से भून डाला था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर लोगों को समझा-बुझा रही रही थी कि घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक ट्रैक्टर चालक बबलू महतों की घर से खींचकर जमकर पिटाई के बाद बम मारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया और लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस पदाधिकारियों ने किसी तरह देर रात सड़क जाम समाप्त कराया। शुक्रवार सुबह से ही लोग हंगामा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पहसारा बभनगामा गांव लंबे समय से गैंगवार की चपेट में है। कुछ वर्ष पूर्व गांव के ही प्रमुख पति अजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी और हत्या का आरोप आको सिंह पर लगा था। इसके बाद दोनों गुटों में टकराव तेज हो गया। मृतक गुड्डू सिंह का भाई गोलकी सिंह अजय सिंह गुट का था तथा गोलकी एवं आको सिंह के पुत्र सौरव कुमार के बीच बराबर वर्चस्व की लेकर टकराव होती रहती है।

गुरुवार देर शाम बदमाशों ने गुड्डू सिंह की हत्या कर दी तो आक्रोशित लोग हत्या में मुखबिरी का संदेह जताते हुए आको सिंह के ट्रैक्टर चालक बबलू महतों को घर से खींचकर मारपीट करने लगे। बबलू जान बचाने के लिए आको सिंह के घर की ओर दौड़ा लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसे फिर पकड़ कर लिया तथा हनुमान मंदिर के समीप लाकर मारपीट करने लगे। इसी बीच किसी ने बम चला दिया, जिससे बबलू महतों की मौके पर ही मौत हो गई।

चर्चा है कि बदमाशों ने आको सिंह पर भी बम से हमला किया है, जिसका इलाज कहीं चल रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। कई थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *