चाचा ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए परिवार और पार्टी को तोड़ा : चिराग

0

कटिहार, 16 जुलाई (हि.स.)। आशीर्वाद यात्रा के दौरान कटिहार जिला अतिथिगृह में शुक्रवार को चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 99 प्रतिशत सदस्य हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमारे चाचा (पशुपति पारस) ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए परिवार और पार्टी को तोड़ने का काम किया। बहरहाल, उनकी महत्वाकांक्षा भी पूरी हो गई।

चिराग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में यहां की एक बड़ी जनसंख्या ने ”बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट” को समर्थन दिया है। इसलिए हम लोगों ने रामविलास पासवान के जन्मदिन 05 जुलाई से आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के माध्यम से संगठन की ताकत को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद यात्रा का समापन पटना में लोजपा के नेशनल काउंसिल की बैठक में होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *