मेहुल चोकसी पकड़ा गया गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका ट्रिप के दौरान

0

नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। भगोड़ा हीरा कारोबारी व हजारों करोड़ के बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका की ट्रिप के दौरान पकड़ा गया। यह आशंका एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने जताई है।

मालूम हो कि एंटीगुआ की नागरिकता ले चुका मेहुल चोकसी रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था, जिसके बाद वह डोमिनिका में पकड़ा गया। मेहुल चोकसी की फोटो सामने आई है, जिसमें हाथों में चोट के निशान थे और आंखें लाल थी।

एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने बताया है कि हो सकता है कि मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड को डोमिनिका रोमांटिक ट्रिप पर लेकर गया हो, जहां वह पकड़ा गया।

ब्राउन ने यह भी बताया था कि भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण दस्तावेज के साथ एक निजी विमान को डोमिनिका भेजा है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। कतर एयरवेज का एक निजी विमान डोमिनिका में डगलस-चार्ल्स हवाई अड्डे पर उतरा, जिसके बाद चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर अटकलें लगने लगीं। ब्राउन ने रेडिशा शो में बताया कि चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर विमान भारत से आया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *