बैकुण्ठपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की मौत सड़क दुघर्टना में

0

दो घायल



भागलपुर, 29 मई (हि.स.)। जिले के पीरपैंती बजार निवासी रामस्वरूप दुबे के 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार दुबे की सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई वह गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर प्रखंड में अंचलाधिकारी के पद पर नियुक्त थे। वह भागलपुर से अपने निजी कार से गोपालगंज ड्यूटी पर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात अचानक किसी अज्ञात वाहन ने एनएच 28 मुसरीघरारी गांगापुर हाइवे के निकट उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार चकनाचूर हो गया एवं गाड़ी में बैठे तीनों लोग गंभीर रूप जख्मी हो गये। राकेश की मौत घटनास्थल पर गई अन्य दो लोगों का इलाज दरभंगा डीएमसीएच चल रहा है। मृतक राकेश कुमार दुबे भाई में सबसे छोटे थे। सबसे बड़ा भाई दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं दूसरा भाई कालेज के प्रिंसिपल और तीसरा भाई अपने गांव में रहकर खेतीबारी करते हैं। सबसे छोटे मृतक राकेश कुमार दुबे गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर प्रखंड में अंचलाधिकारी के पद पर नियुक्त थे। इसी वर्ष उनकी शादी होने वाली थी। लॉक डाउन होने के कारण शादी नहीं हुई। नंबर माह में शादी होने वाला थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ पडी है। बूढ़े माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *