कीमतों में फिर बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल की

0

पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा 



नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा का असर घरेलू बाजार पर असर पड़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन बाद फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही गुरुवार को पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 93.68 रुपये, 99.94 रुपये, 95.28 रुपये और 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी बढ़कर क्रमश: 84.61 रुपये, 91.87 रुपये, 89.39 रुपये और 87.46 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल 3.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.85 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में  उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड 68.73 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *