मेडिकल सप्लाई ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भेजी

0

कैनबरा, 05 मई (हि.स.)। भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई  में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से बुधवार को मेडिकल सप्लाई भेजी गई है।

यह मेडिकल सप्लाई सिडनी से चार्टर्ड फ्लाइट से भारत की ओऱ रवाना की गई है। इस सप्लाई की खेप में 1056 वेंटिलेटर, 43 ऑक्सीजन कंस्टेटर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दान की गई मेडिकल सप्लाई इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से  लोगों में वितरित की जाएगी। मौरिसन की सरकार भारत में राज्य और क्षेत्रीय सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है जिससे तत्काल मेडिकल सप्लाई भारत तक पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिसे पायने ने कहा है कि करीबी दोस्त और रणनीति सहयोगी के रूप में इस चुनौतीपूर्ण समय में ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ खड़ा है। भारत ने वैश्विक स्तर पर टीकों उपलब्ध कराकर सबकी मदद की है। अब समय आया है कि दुनिया उन्हें मदद करे। भारत की करीबी दोस्त होने के नाते ऑस्ट्रेलिया अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में हम भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत को महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। इस मदद के तहत ऑक्सीजन, मेडिकल सपलाई और पीपीई भारत को उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके साथ-साथ हम भारत की यात्रा को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं जिससे वहां पर फंसे हुए ऑस्ट्रेलिया के निवासी वापस स्वदेश लौट सके। भारत में स्थित ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग और वाणज्यिक दूतावास लगातार भारत में जरूरतमंद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद कर रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *