10 मिलियन डॉलर का आपातकालीन सहायता पैकेज भेजा बोइंग ने भारत को

0

शिकागो, 01 मई (हि.स.)। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालात के बीच बोइंग कंपनी ने भारत के लिए 10 मिलियन डॉलर की आपातकालीन सहायता पैकेज देने की घोषणा की है।

बोइंग के निर्देशानुसार यह सहायता स्थानीय संस्थाओं द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। कोविड-19 से जूझ रहे लोगों व परिवारों के लिए आपातलाकालीन स्वास्थ्य सेवा सहित चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पैकेज तैयार किया गया है। बोइंग के भारत में करीब 3000 कर्मचारी हैं, जिनके साथ स्थानीय ग्राहक, आपूर्तिकर्ता और व्यवसायिक सहयोगी भी शामिल हैं।

 कोविड-19 की दूसरी लहर ने पूरे विश्व का प्रभावित किया है। इस मुश्किल समय और तबाही के कठिन समय में हुए हम अपने भारत के मित्रों के साथ खड़े हैं।

बोइंग कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव कैलहौन ने कहा कि बोइंग एक वैश्विक नागरिक है, और हालिया मामलों से प्रभावित भारतीय समुदायों की मदद के लिए तैयार हैं।

भारत के वर्तमान हालात को देखते हुए बोइंग अपने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सहायता समूह द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के 10 लाख मिलियन डॉलर (1 करोड़ डॉलर ) की सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकित्सा के लिए सहायता की है। बोइंग के कर्मचारियों ने कोविड-19 से लड़ने के लिए निजी तौर पर चैरिटबल संस्थाओं को सहायता कर रहे हैं। बोइंग की सहायता के लिए उपहार कार्यक्रम के तहत कंपनी डॉलर से डॉल में दान करेगी जो स्थानीय समूहों द्वारा लोगों की मदद के लिए पहुंचाया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *