छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

0

रायपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना महामारी की परिस्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया है । वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है । यह आदेश गुरुवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी की गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं ली जाएगी।
 
कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति  को देखते हुए देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रभावित हुई हैं । इसके पहले छत्तीसगढ़ में दसवीं बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल से होनी थी, पहले तो राज्य सरकार ने 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी थी । अब दसवीं बोर्ड की परीक्षा रद्द हो गई है । वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं । 12वीं बोर्ड की परीक्षा तीन मई से 24 मई तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होनी थीं।  12वीं बोर्ड की परीक्षाएं  कोरोना महामारी की परिस्थिति  में सुधार होने पर नई समय सारिणी जारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दसवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को दिए गए ऑनलाइन असेसमेंट यानी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे, जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं होगा उसके लिए अलग से विशेष परीक्षा का भी प्रावधान है।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *