नए साल की बधाई मैरी मिलबेन ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से दी

0

वॉशिंगटन, 13 अप्रैल (हि.स.)। प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भरतीय नववर्ष के अवसर पर भारतीयों को श्लोक गाकर बधाई दी।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को उगादी, गुडी पर्वा और बैसाखी के साथ नए साल की शुरुआत हुई है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि इस अवसर पर मिलबेन संस्कृत के श्लोक गा रही हैं। इसके साथ वे भारत और भारतीय समुदाय को बधाई दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि साल 2020 के दिवाली में कार्यक्रम के बाद वे भारत के पारंपरिक त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के बारे में जानना चाहती थीं। हिन्दी पढ़ने और लिखने के शौक ने भारतीय संस्कृति में उनकी रुचि को बढ़ाया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *