मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रमुख पुलिस निरीक्षक मिलिंद मधुकर काथे बने

0

मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने पुलिस निरीक्षक मिलिंद मधुकर काथे को बुधवार को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के प्रमुख पद की कमान सौंपी। मिलिंद काथे साफ सुथरी छवि के पुलिस अधिकारी हैं।
जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास जिलेटिन भरी कार रखने के आरोप में क्राइम ब्रांच के पूर्व प्रमुख सचिन वाझे को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का भी तबादला कर हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस की कमान सौंप दी थी। हेमंत नगराले ने क्राइम ब्रांच के सभी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया था। मुंबई पुलिस आयुक्त ने आज मिलिंद काथे को मुंबई क्राइम ब्रांच के नए प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। हेमंत नगराले मुंबई पुलिस की छवि को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *