मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार बने

0

पटना,28 फरवरी (हि.स.)।बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के अवकाश प्राप्त करने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

राज्य सरकार द्वारा दीपक कुमार के एक्सटेंशन किए जाने की मांग केंद्र सरकार द्वारा तीसरी बार विस्तार नहीं होने से के कारण 28 फरवरी को सेवानिवृत हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव पद से अवकाश के उपरांत उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बना लिया है।

अब दीपक कुमार एक मार्च से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर आसीन होंगे। नीतीश कुमार ने उसी राज्यादेश का सहारा लिया और दीपक कुमार को 1 मार्च से मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बना दिया है। उन्हें अनिश्चितकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर चंचल कुमार पूर्व की भांति बने रहेंगे। चंचल कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (कैडर पोस्ट) बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष2002 में लालू-राबड़ी के शासनकाल में सरकार ने स्वीकृतादेश संख्या- 214/ 02.02.2002 को जारी किया गया था। उसके तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्य सचिव पद से रिटायर होने वाले मुकुंद प्रसाद को प्रधान सचिव का पद सृजित करते हुए प्रधान सचिव बना लिया था। लालू-राबड़ी सरकार के रास्ते चलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उसी पद पर 19 साल बाद दीपक कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *