पहली बार पाकिस्तानी173 हिंदू करेंगे मतदान अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में

0

अहमदाबाद, 31 जनवरी (हि.स.)। राज्यभर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार अहमदाबाद नगर निगम के चुनाव में पहली बार पाकिस्तान के 173 हिंदू भी मतदान करेंगे। भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के बाद यह लोग पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
बताया गया कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं ने बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकता के लिए विभिन्न जिलों में आवेदन किया था। अब तक राज्य में कुल 768 लोगों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जिसमें से 173 पाकिस्तानी हिंदू अहमदाबाद में बसे हैं। इन्हें भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अब वे भारत में पहली बार अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में मतदान कर पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 2016 में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आकर बसने वाले हिन्दुओं को नागरिकता देने की प्रक्रिया में ढील दी गई थी। अब नागरिकता प्रदान करने की शक्ति जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है। अहमदाबाद जिला मजिस्ट्रेट ने वर्ष 2018 में लगभग 90 आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इस तरह 2016 के बाद से अब तक 173 लोगों को अहमदाबाद में भारतीय नागरिकता दी जा चुकी है। इसी तरह 2018 में 200 पाकिस्तानी हिंदुओं को राजकोट में भारतीय नागरिकता मिली।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *