सीएम मनोहर लाल के सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या

0

घर में ही रिवाल्वर से मारी गोली, पत्नी गई हुई थी मायके



यमुनानगर, 30 जनवरी। हरियायाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिस कमांडो द्वारा सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का समाचार है। घटना शुक्रवार देररात की है। मृतक की शिनाख्त यमुनानगर जिला के गांव गुदियाना माजरी निवासी जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक जितेंद्र कुमार के पिता प्यारेलाल ने बताया कि जितेंद्र कुमार 2012 से कमांडो पुलिस पंचकूला में कार्यरत था और शुक्रवार की शाम को वह चार बजे के लगभग घर पर आया था। रात का खाना परिवार के साथ खाने के बाद रात नौ बजे वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ समय बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। अचानक गोली की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य कमरे की ओर दौडे।
वहां जाकर देखा तो जिन्तेद्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक जितेंद्र की पत्नी मायके गई हुई थी। जितेंद्र के परिवार में दो बच्चे हैं। पिता प्यारेलाल का कहना है कि घरेलू तौर पर किसी चीज की कोई परेशानी नहीं थी और उसने यह कदम क्यों उठाया कुछ जानकारी नहीं है। खेड़ा लक्खा सिंह पुलिस के जांच अधिकारी मेहर सिंह का कहना है कि शुक्रवार की रात को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
आठ साल पहले गांव की लड़की से हुई थी लव मैरिज: बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने गांव की ही युवती से लव मैरिज की थी। वर्ष 2012 में उनकी शादी हुई थी। इस शादी से पांच साल का बेटा व एक बेटी है। जिस समय यह वारदात हुई। उस समय जितेंद्र की पत्नी मायके गई हुई थी। डीएसपी रणधीर सिंह के अनुसार पुलिस अलग-अलग पहलूओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *