अचूक निशानेबाज गोल्डी बहू को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित.

0

फर्रुखाबाद, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की रहने वाली सर्वश्रेष्ठ निशाने वाज गोल्डन बहू को लक्ष्मीबाई एवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने 24 जनवरी को लखनऊ बुलाया है।
अमृतपुर तहसील के ग्राम कुम्हरौर ब्लॉक राजेपुर की गोल्डन बहू कहलाने वाली राष्ट्रीय निशानेबाज हिमानी सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ सर्वश्रेष्ठ महिला निशानेबाज होने का पुरस्कार (लक्ष्मीबाई अवार्ड) 24 जनवरी दिन रविवार को लखनऊ में देकर सम्मानित करेंगे। हिमानी ने प्रदेश और देश मे अचूक निशानेबाजी का प्रदर्शन कर 48 स्वर्ण, 40 रजत व 14 कांस्य पदक जीते हैं।
हिमानी के पति आनन्द विक्रम सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच/निशानेबाज एवं उत्तर प्रदेश राइफल संघ के कार्यकारिणी सदस्य हैं। अपनी अचूक निशाने वाली के बल पर हिमानी ने जिले का गौरव बढ़ाया है। इस निशाने बाज को लोग गोल्डन बहू कह कर पुकारते हैं। हिमानी का कहना है कि उसे बचपन से ही निशाने बाजी का शौक है। उसके मां बाप ने उसके हौसलों को बढ़ाया है।
शादी के बाद उसके पति आनन्द बिक्रम सिंह ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया है। वह अपनी इस कामयावी का श्रेय मां, बाप व पति को दे रही है। लक्ष्मीबाई पदक मिलने की घोषणा पर हिमानी फूली नहीं समा रही है। पति आनंद बिक्रम सिंह का कहना है कि वह हिमानी को लेकर आज ही लखनऊ के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। हिमानी ने उनके नाम को रोशन किया है। उसे आगे बढ़ने का मौका हमेशा दिया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *