राज्य सम्पत्ति विभाग में सेवा सम्बन्धी मामलों के निस्तारण को मानव सम्पदा ऑनलाइन पोर्टल अडाॅप्ट

0

अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री ने किया औपचारिक उद्घाटन कर्मचारी अवकाश के लिए ऑनलाइन-मोबाइल एप से कर सकेंगे आवेदन सेवा पंजिका, एसीआर व अन्य सेवा अभिलेखों का ऑनलाइन  ही किया जाएगा रख-रखाव 



लखनऊ, 01 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राज्य सम्पत्ति विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी समस्त मामलों के निस्तारण के लिए मानव सम्पदा ऑनलाइन पोर्टल को अडाॅप्ट कर लिया गया है। अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने शुक्रवार को यहां इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल को अंगीकृत किए जाने के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग के सभी कर्मचारी अवकाश के लिए ऑनलाइन अथवा मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे। इस पर ऑनलाइन ही निर्णय करते हुए विभाग द्वारा सम्बन्धित कार्मिक को मेल अथवा एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की सेवा पंजिका, एसीआर तथा अन्य सेवा अभिलेखों का ऑनलाइन ही रख-रखाव किया जाएगा। इससे कार्मिकों के सेवा सम्बन्धी प्रकरणों का यथा समय निस्तारण सम्भव हो सकेगा।
अपर मुख्य सचिव गोयल ने बताया कि राज्य सम्पत्ति विभाग की सेवा नियमावली की विसंगति को दूर कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों की पांच वर्षों से लम्बित प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया। विभाग द्वारा पांच व्यवस्था अधिकारियों तथा एक मुख्य व्यवस्था अधिकारी को अगले पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई है। सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *