ब्राजील को जनवरी में मिलेंगी एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन की 15 मिलियन खुराक

0

ब्राजीलिया, 03 दिसम्बर (हि.स.)। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एडुआर्डो पाजुएलो ने कहा है कि ब्राजील को जनवरी तक एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन की 15 मिलियन खुराक प्राप्त हो जाएंगी।

मंत्री ने कहा है कि जनवरी और फरवरी में एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन की 15 मिलियन खुराक ऑर्डर पर ब्राजील को प्राप्त होंगी। पहले सेमेस्टर में कुल 100 मिलियन खुराक प्राप्त होंगी।

पाजुएलो ने कहा है कि ट्रांसफर प्रोडेक्शन तकनीक के जरिए इस साल के सेकेंड हाफ में फियोक्रूज वैक्सीन की अन्य 160 मिलियन खुराक ब्राजील में बन पाएगी। देश के लोगों को 2 बार वैक्सीनेट करने के लिए कुल 260 मिलियन खुराक पर्याप्त होंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *