ड्रग्स मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को मिली जमानत

0

मुंबई, 02 दिसम्बर (हि.स.)। मुंबई की एक विशेष अदालत ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की वजह से गिरफ्तार शोविक चक्रवर्ती को बुधवार को जमानत दे दी। विशेष अदालत के इस निर्णय के बाद करीब तीन महीने बाद शोविक चक्रवर्ती तलोजा जेल से हिरा कर दिए जाएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल का पता लगने के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित सुशांत के नौकरों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिया को एक महीने बाद अक्टूबर में ही जमानत मिल गई थी। वकील सतीश मानेशिंदे ने शोविक की जमानत याचिका विशेष अदालत में सात नवम्बर को दाखिल की थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को अदालत ने शोविक की जमानत मंजूर की। शोविक पर ड्रग्स लेने और सुशांत एवं अन्य के साथ ड्रग्स की लेन-देन करने का आरोप लगा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *