अभिनेता सनी देओल हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0

देश में कोरोना महामारी का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अभिनेता सनी देओल ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। है।

सनी देओल ने बुधवार को ट्वीट किया-‘मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’
देश भर में सनी के फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं। सनी देओल कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली गए हुए थे जहां वह कोरोना संक्रमित हो गए। फिलहाल वह कुल्लू में ही है। हाल ही में सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘अपने’ के सीक्वल का ऐलान किया है। इस फिल्म में सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी देओल और बेटे करण देओल के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *