इैदराबाद : राज्य चुनाव कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार

0

भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप



हैदराबाद, 30 नवम्बर (हि.स.)। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में मतदान से पूर्व संध्या पर सत्तारूढ़ पार्टी पर मनमानी करने और राज्य चुनाव आयोग पर सत्तापक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर धरना दिया। बाद में चुनाव आयोग के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के प्रयास में पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा के विधायक और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव में राज्य चुनाव आयोग पर सत्तापक्ष के इशारे काम करने और अब तक भाजपा द्वारा दर्ज करवाई गईं शिकायतों की अनदेखी कर चुनाव कार्यालय के पास धरना दे रहे थे। धरना पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। तभी पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तभी मामला बिगड़ गया। पुलिस का आरोप है कि दुबाका विधायक रघुनंदन राव, विधान परिषद सदस्य व भाजपा नेता रामचंद्र राव, पूर्व विधायक इंद्रसेन रेड्डी और अन्य नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने इन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें गोशामहल पुलिस थाने ले गई।
इस बीच सत्तापक्ष के टीआरएस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयुक्त से मिला। इस दौरान टीआरएस के महासचिव एम श्रीनिवास रेड्डी ने  एक स्थानीय न्यूज टीवी चैनल के खिलाफ जीएचएमसी चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने की एक शिकायत राज्य चुनाव आयोग से की। पार्टी के महासचिव ने अपनी शिकायत में बताया कि न्यूज चैनल ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद समाचारों को प्रसारित किया। ऐसा कर चैनल ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चैनल के कार्यक्रम में उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओें से कोई विचार नहीं लिया है। किसी एक पार्टी को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गलत खबर प्रकाशित कर लोगों को गुमराह किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *