चिराग ने बिहार में शराबबंदी पर उठाए गंभीर सवाल

0

कहा, जब धमकी देने वाला भी शराब के नशे में धुत्त हो तो स्थिति का अंदाजा लगाना आसान है



पटना, 31 जुलाई (हि.स.) । लोजपा अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं उन्होंने ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है चिराग पासवान ने विगत गुरुवार को भी एक पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा था जिसमें रामविलास पासवान को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की तरफ से बिहार में राशन और अनाज आपूर्ति को लेकर उठाई गई शिकायतों पर केंद्रित था

लेकिन अब चिराग पासवान ने सीधे नीतीश कुमार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना शराबबंदी नीति पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि वायरल वीडियो में धमकी देने वाले तक ने शराब पी रखी थी ऐसी खबरें मीडिया के जरिए सामने आई हैं ऐसे में सरकार की शराबबंदी नीति पर बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं बिहार में अगर शराबबंदी के बावजूद शराब बिक रही है तो फिर सूबे में शराबबंदी का क्या मतलब रह जाता है चिराग पासवान ने कहा है कि शराबबंदी के बावजूद यदि शराब की बिक्री हो रही है और लोग इसका सेवन कर रहे हैं तो यह शराबबंदी के नाम पर प्रश्न खड़ा करता है चिराग  ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी अगर कोई शराब की बिक्री कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि अगर कार्रवाई होती तो बिहार में शराब की बिक्री नहीं होती

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *