आईसीएमआर 21 अस्पतालों में शुरू करेगा प्लाज्मा थैरेपी का क्लीनिकल ट्रायल

0

452 मरीजों पर किया जाएगा ट्रायल 



नई दिल्ली, 08 मई (हि.स.)। देश में कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी कितनी कारगर है, इसका पता लगाने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) 21 अस्पतालों में क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद आईसीएमआर ने देश के 21 अस्पतालों को अनुमति दे दी है।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि आईसीएमआर ने देश के 21 अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी शुरू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर लिए गए हैं। इस संबंध में देश भर से 111 अस्पतालों के आवेदन आए हैं। मौजूदा समय में गुजरात से 4 अस्पताल, महाराष्ट्र से 5, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से 2-2 अस्पताल के साथ कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब में एक-एक अस्पताल को मंजूरी दे दी गई है। इस प्लाज्मा थैरेपी के संबंध में अध्ययन करने के लिए सैंपल साइज 452 रखा गया है। यानी इतने कोरोना के मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी दी जाएगी। इस संबंध में क्लीनिकल ट्रायल के लिए दिल्ली से 7 अस्पतालों ने भी अनुमति मांगी है।

दिल्ली सरकार ने प्लाज्मा थैरेपी के शुरुआती नतीजे को उत्साहवर्धक बताया है। कोरोना के इलाज में यह थैरेपी कितनी कारगर हो सकती है, इस बात का पता लगाने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *