सार्क देशों में कोरोना संक्रमित की संख्या पहुंची 71,632

0

नई दिल्ली, 03 मई  (हि.स.)। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 34,84,5677  लोग कोरोनावायरस से संक्रमित दर्ज किये गए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या  2,44,787  से अधिक हो गई है। इस वायरस से अबतक 1,123,212 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
अफ़ग़ानिस्तान
सार्क देशों की बात करे तो  अफ़ग़ानिस्तान  में अबतक 2,469  मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से मरने वालों की संख्या 72  हो गई है , जबकि 331 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ 5 मई तक का लॉक डाउन लगाया गया है।
बांग्लादेश
बांग्लादेश  में अबतक 8,790  मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से मरने वालों की संख्या 175  हो गई है, जबकि 177  लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ 5  मई  तक लॉक डाउन लगाया गया है।
भूटान
भूटान  में अबतक 7 मामले दर्ज किये गए है । भूटान में अबतक कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुयी है, जबकि  5 लोग को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ पार्शियल लॉक डाउन लगाया गया था।
भारत
भारत  में अबतक 39,980  मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1,323  हो गई है, जबकि 10,819 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।  कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ 3 मई  तक का लॉक डाउन लगाया गया है।
मालदीव्स
मालदीव्स में अबतक कोरोना के 519  मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से अबतक एक व्यक्ति की मौत  हुयी है, जबकि 18 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ पार्शियल लॉक डाउन लगाया गया था।
नेपाल
नेपाल में अबतक कोरोना के  59  मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से अबतक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुयी है, जबकि 16 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।  कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ 4 मई तक लॉक डाउन लगाया गया है।
पाकिस्तान
पाकिस्तान में अबतक कोरोना के 19,103 मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से अबतक 440  लोगों की मौत हुयी है, जबकि 4,817 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ 4 मई  तक लॉक डाउन लगाया गया है।
श्रीलंका
श्रीलंका  में अबतक कोरोना के 705 मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से अबतक 7 लोगों  की मौत हुयी है , जबकि 172  लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ 4 मई  तक लॉक डाउन लगाया गया है।

 


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *