गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर हुआ 65 रुपये तक सस्‍ता, नई दरें लागू

0

दिल्ली में 14.2 किलो नॉन सब्सिडी सिलेंडर की कीमत अब 744 रुपयेपहले दिल्ली में नॉन सब्सिडी सिलेंडर 805.50 रुपये में मिलता था



नई दिल्‍ली, 01 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना महामारी के बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने बुधवार को बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में कटौती की है। इस कटौती के साथ 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। नई दरें लागू हो गई हैं।

14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई दरें-\

राजधानी दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 744 रुपये हो गई है, जो कि पहले 805.50 रुपये थी। इसी प्रकार कोलकाता में 744.50 रुपये, मुंबई में 714.50 रुपये और चेन्‍नई में इनकी कीमत 761.50 रुपये हो गई है, जो कि क्रमश: 839.50 रुपये, 776.50 रुपये और 826 रुपये हुआ करती थी।

19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की दरें

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती की गई है, जो एक अप्रैल से प्रभावी है। राजधानी दिल्‍ली में 19 किग्रा का सिलेंडर 96 रुपये सस्‍ता हुआ है। पहले 19 किग्रा के सिलेंडर की कीमत 1,381.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी, घटकर 1,285.50 रुपये हो गई है। इसी तहर से कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 1,348.50 रुपये, मुंबई में 1,234.50 रुपये और चेन्‍नई में 1,402 रुपये हो गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *