मुख्यमंत्री पहुंचे गाजियाबाद, केवल चार मिनट किया संतोष अस्पताल का निरीक्षण

0

प्रशासन ने ली राहत की सांस 



गाजियाबाद, 31मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे और यहां कोविद -19 के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री चंद मिनट रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आज यहां पुराना बस अड्डा स्थित संतोष अस्पताल में पहुंचे। इस अस्पताल में कोरोना संक्रमित लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गई गया है। योगी का काफिला सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर अस्पताल पहुंचा और मात्र चार मिनट निरीक्षण करने के बाद यानि 10 बजकर 35 मिनट पर यहां से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय तथा एसएसपी कलानिधि नैथानी को दिशा निर्देश दिए। योगी के आगमन के मद्देनज़र कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे।
योगी को संतोष अस्पताल के अलावा नेहरू नगर में स्थापित सामुदायिक किचेन और कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करना था, लेकिन उन्होंने अन्य कार्यक्रम रद्द कर सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। योगी के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन कल से ही तैयारियों में जुटा हुआ था और अधिकारियों की सांस अटकी हुई थी चूंकि मुख्यमंत्री ने कल नोएडा का दौरा किया था। वहां पर कोरोना को लेकर व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर डीएम बीएन सिंह को तत्काल हटा दिया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *