बेंगलुरु : गोदाम से 12,000 से अधिक नकली एन-95 मॉस्क जब्त किए गए

0

बेंगलुरु, 31 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने यहां एक गोदाम से 12,000 से अधिक नकली एन-95 मॉस्क जब्त किए। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इन मॉस्क की कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से अधिक मांग है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि अब तक आरोपी ने 1.05 करोड़ रुपये मूल्य के 70,000 नकली मॉस्क बेचे हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने कहा कि अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बाजार में मॉस्क अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं, इसलिए बाजार में इन मॉस्क की भरी कमी है। इस पर सोमवार की रात कल्याण नगर में एचआरबीआर लेआउट के दूसरे ब्लॉक में स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई जिसमें 20 लाख रुपये के 12,300 नकली एन-95 मॉस्क जब्त किए गए। इस सम्बन्ध में बाणसवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *