नोएडा में कोरोना देने वाले सीज फायर कंपनी को किया गया सील

0

नोएडा, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 135 स्थित सीज फायर कंपनी को मंगलवार को सीज कर दिया गया। पहले भी इस पर विदेश से आए ऑडिटर की बात छुपाने के कारण मुकदमा दर्ज कर किया गया था। इसके बाद इस कंपनी जुड़े 19 लोगों में कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

उप जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 135 स्थित सीज फायर कंपनी में बीते दिनों लंदन से एक ऑडिटर आया था। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी प्रशासन से छुपाई। कंपनी की लापरवाही से 11 कर्मचारी समेत कुल 19 लोगों में कोरोना का संक्रमण फैल गया। उन्होंने बताया कि इस कंपनी ने घोर लापरवाही दिखाते हुए कर्मचारियों के बचाव और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए। ऑडिटर पास के ही एक फाइव स्टार होटल में भी ठहरा था। इसके बाद उस होटल को भी बंद किया गया और उसे सेनेटाइज किया गया था। कंपनी का एक कर्मचारी बुलंदशहर में भी रहता है, उसी के संपर्क में आने के बाद बुलंदशहर जिले में भी मंगलवार को कोरोना का पहला मरीज मिला है।
 उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नोएडा आए थे और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद जिला अधिकारी बीएन सिंह का ट्रांसफर कर नए अधिकारी सुहास एलवाई को गौतमबुद्धनगर जिले का चार्ज दिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *