पटना से आये तीन युवकों को परिजनों ने घर में घुसने नहीं दिया

0

देवरिया, 30 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस की महामारी के लिए शासन प्रशासन द्वारा लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसका असर भी दिखने लगा है। इसी कड़ी में पटना से आये तीन युवकों को उनके परिजनों ने घर में घुसने तक नहीं दिया । कहा कि पहले अपनी कोरोना की जांच कराओ इसके बाद उनके के लिए घर के दरवाजें खुलेंगे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले तीन युवक पटना में रहकर नौकरी करते थे। लॉकडाउन होने पर वाहनों का आवागमन बंद है। यह तीनों युवक सोमवार की सुबह पैदल चलकर अपने-अपने घर पहुंचे, जहां परिवार के लोगों ने उन्हें घर में घुसने से साफ मना कर दिया। घरवालों ने कहा कि पहले कोरोना की जांच करवाओं फिर वह घर आ सकेंगे।
तीनों युवक जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कोरोना की जांच नहीं होने की बात कहीं। इसके बाद तीनों युवक शहर के अलग-अलग पैथोलोजी पर पहुंच कर बात किया। लेकिन हर जगह से उन्हें नाकामी मिली। इसकी जानकारी जब मारवाड़ी युवा मंच, देश प्रेमी फाउंडेशन के सदस्यों को हुई तो जिला प्रशासन के सहयोग से तीनों युवकों की जिला चिकित्सालय में थर्मल जांच कराया। तीनों युवकों को भोजन नाश्ता संस्था के द्वारा दिया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक तीनों युवक जिला चिकित्सालय में बैठे रहें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *