कोरोना राहत कोष में हरियाणा भाजपा देगी एक करोड़

0

चंडीगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों के सामने खाने की समस्या खड़ी हो गई है। इस समस्या से निपटने के लिए हरियाणा भाजपा ने कदम बढ़ाते हुए कोरोना राहत कोष में एक करोड़ की धनराशि देने का ऐलान किया है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि हरियाणा भाजपा की ओर से सहायता के तौर एक करोड़ रुयये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा सरकार का सहयोग करने के साथ भाजपा वॉलेंटियर गरीब व जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। कार्यकर्ता वॉलेंटियर के तौर पर लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाने के साथ इस मानव सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेशभर में जिलावार वॉलेंटियर दिन-रात सेवा में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर स्थिति से निपटने के लिए सहयोग कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *