कोरोनाः ऋषिकेश में फंसे योग सीखने आए 104 विदेशी नागरिक दिल्ली दूतावास भेजे गए

0

ऋषिकेश, 29 मार्च  (हि.स.)। देशभर में फैले  कोरोना वायरस  के संक्रमण को देखते हुए यहां से 104 विदेशी नागरिकों को उनके दूतावासों द्वारा वापस बुलाए जाने के चलते रविवार को दिल्ली स्थित दूतावास भेज दिया गया है। ये सभी ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला, रायवाला क्षेत्र में पिछले काफी समय से योग सीखने के लिए आए हुए थे, जिनमें फ्रांस और अमेरिका सहित कई देशों के नागरिक हैं।
दिल्ली स्थित अमेरिका और फ्रांस के दूतावासों की तरफ से भेजी गई 4 बसें शनिवार की रात को ही यहां आ गई थी। सभी विदेशी नागरिकों को रविवार की सुबह आईएसबीटी पार्क मेंं एकत्रित किया गया, जहां से बसों द्वारा इन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इन्हें लेने के लिए दिल्ली स्थित दूतावास के कुछ अधिकारी भी यहां आए थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *